प्रयागराज, मार्च 13 -- फाफामऊ। मलाक हरहर स्थित एक जमीन पर राजस्व विभाग के कुछ दिन पहले लगाए गए पत्थर को कुछ दबंगों ने उखाड़ दिया। इस मामले में एसडीएम सोरांव के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ फाफामऊ थाने में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक सुमेरी का पूरा मलाक हरहर स्थित सुदर्शन यादव के प्रार्थना पत्र पर राजस्व विभाग ने कुछ दिन पहले जमीन को चिह्नित कर पत्थर लगवाया था। पुलिस ने शुक्रवार को पत्थर उखाड़ने वाले अमर सिंह, गणेश, विजय यादव, रामकिशुन, ठाकुर प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.