कौशाम्बी, मार्च 9 -- कोतवाली क्षेत्र के बभन पुरवा मजरा ऊनो निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि चरवा के जलालपुर शाना में उसका खेत है। विवाद होने के कारण पिछले दिनों एसडीएम चायल से आदेश कराकर इसमें पत्थरगड़ी करवा दी थी। आरोप है कि 27 फरवरी 2025 को चरवा के शिकंदरपुर आइमा निवासी आशीष यादव, अंतू पांडेय व विनोद कोरी ने पत्थर उखाड़कर फेंक दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। उनके आदेश पर रविवार को मुकदमा कायम कर चरवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.