पत्थरों से किया मुंह बंद, फिर जिंदा दफनाया: जम्मू-कश्मीर के SPO की खौफनाक हत्या की पूरी कहानी
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- जम्मू कश्मीर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सर्विस राइफल के साथ लापता हुए विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का शव शुक्रवार सुबह उसके घर के पास बरामद हुआ। पुलिस के जांच में खुलासा हुआ है कि, एसपीओ बशीर अहमद की मौत बेहद दर्दनाक तरीके से हुई थी। उन्हें जिंदा ही गड्ढे में दफना दिया गया था।घर के पास मिली थी लाश इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 अक्टूबर की शाम 55 वर्षीय विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) बशीर अहमद अपनी राइफल लेकर घर से निकले। उन्हें गांव से करीब 800 मीटर दूर जंगल में बनी अपनी ड्यूटी पोस्ट पर पहुंचना था। बशीर अहमद की उस रात 12 घंटे की ड्यूटी थी। वह आमतौर पर सुबह 6 बजे से 6:30 बजे के बीच अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट आते थे। लेकिन उस दिन उनके घर से निकलने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.