रामपुर, फरवरी 27 -- थाना क्षेत्र के चंद्रपुरकलां गांव में गुरुवार शाम चकबंदी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्थरबाजी और फायरिंग की घटना में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर प्रधानपति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार, निकटवर्ती गांव चमरा में गुरुवार दोपहर चकबंदी अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल आयोजित की गई थी। चकबंदी को लेकर ग्रामीणों के दो पक्षों में पहले से मतभेद चल रहा था। एक पक्ष चकबंदी के समर्थन में है, जबकि दूसरा विरोध में। इसी रंजिश को लेकर प्रधान पक्ष और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच तनाव बना हुआ था। आरोप है कि शाम के समय चंद्रपुरकलां गांव में बाजार स्थल के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार मनीष प्रताप अपने सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.