गाज़ियाबाद, फरवरी 16 -- मोदीनगर। गांव नाहली में चुनावी रंजिश को लेकर हुई पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार किया। फरार आरोपिायों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीम दबिश दे रही है। गांव नाहली में आबिद और अशरफ के बीच चुनावी रंजिश को लेकर रविवार को विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई थी। पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के बीस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि फजल मोहम्मद उर्फ भुट्टू, सलीम, अतीक, तालिब, रिजवान और जाबिर निवासी नाहली को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.