पत्थरबाजी और ट्रैक अवरोध रोकने को जीआरपी ने किया जागरूक
गाजीपुर, मई 21 -- गाजीपुर। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी की ओर से फतेहपुर अटवा और खालिसपुर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को एकत्र कर ट्रेनों पर पत्थरबाजी और ट्रैक अवरोध की घटनाओं से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की घटनाओं से न केवल रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, बल्कि यात्रियों के घायल होने का भी खतरा रहता है, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। लोगों को भविष्य में ऐसी घटनाओं से दूर रहने की अपील की गई। इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.