मोतिहारी, जनवरी 28 -- मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा गांव में गोली लगने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक थाना क्षेत्र के पतौरा पछियारी टोला गांव निवासी चंद्रशेखर राम का पुत्र सचिन कुमार है। घटना सोमवार शाम की है। गोली सचिन के पेट में लगी है। गोली लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सोमवार देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसके पेट से गोली निकाली है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला एक्सिडेंटल फायरिंग का लग रहा है। हथियार बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल गोली कैसे लगी है। इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। इसके साथ ही पुलिस घायल युवक के संबंध में अन्य जानकारी जुटने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.