पतौना थाना के गेनौर चौर में मिला अधेड़ का शव
मधुबनी, मई 12 -- बिस्फी। पतौना थाना क्षेत्र के गेनौर गांव के चौर में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पाया गया है।मृतक की उम्र साठ साल की बतायी जा रही है। शव गड्ढे के किनारे पड़ा हुआ था। मृतक केवल एक लाल रंग का गमछा पहने हुए है। कमर से उपर का भाग बिना कपड़े का है।हाथ तथा पैर में मिट्टी लगी हुई है।सूचना मिलने पर पत्नि थानाध्यक्ष के एसआई रीतेश कुमार,धनंजय सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की।शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भिजवाया। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक सोमवार को कालीस्थान चौक मुरलियाचक के पास घूम रहा था। फिलहाल मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.