वाराणसी, जनवरी 16 -- सारनाथ (वाराणसी)। पतेरवां गांव में दूसरे दिन बिजली आपूर्ति बहाल हुई। विभाग ने खराब ट्रांसफार्मर दूसरे दिन बदला। पतेरवा गांव में बुधवार को ट्रांसफार्मर खराब हो गया। 30 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे पेयजल सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। बंधु पटेल ने बताया कि अधिकारियों को कई बार ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना दी गई। रमेश प्रजापति ने कहा कि बिजली कटने से पानी का संकट खड़ा हो गया। गुरुवार देर शाम ट्रांसफार्मर बदलने के बाद राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.