अमरोहा, अप्रैल 24 -- जोया। ब्लाक क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में गुरुवार को शोभायात्रा निकालकर धूमधाम संग बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। शोभायात्रा में डीजे पर नाचते-गाते लोगों ने जय भीम और भारत माता की जय के नारे लगाए। कलाकारों ने डॉ.भीमराव आंबेडकर, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और महात्मा बुद्ध के चरित्र की झांकी सजाई। वक्ताओं में मनोज कुमार ने डॉ.आंबेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। समाज के प्रति किए गए योगदान पर चर्चा कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान सत्यप्रकाश सिंह, संजीत कुमार, अजय सिंह, भारत सिंह, डॉ.रंजीत कुमार, डॉ.एमपी सिंह, डॉ.एनएस भारती, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.