पतीली में फंसा ईंट भट्ठा मजदूर के बच्चे का सिर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- पूरेगोलिया में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के एक मजदूर का चार साल का बेटा रविवार को घर में खेल रहा था। इस दौरान पतीली अपने सिर में डाल लिया। बाद में वह पतीली सिर से नहीं निकाल सका तो परिजन पहुंच गए। वे भी उसके सिर से पतीली निकालने में नाकाम रहे तो भट्टा मालिक उसे ट्रामा सेंटर ले आए। यहां डाक्टरों ने घंटेभर प्रयास पतीली निकाल दिए। डाक्टरों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.