नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर इन दिनों सुर्खियों में हैं।दोनों ही पति-पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच चल रही है। आरोप हैं कि इनके पास दो रिसॉर्ट्स में 40 लग्जरी विला और कॉटेज से हैं। राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को इन आरोपों की जांच करने की मंजूरी दी है। इसमें जांच की जाएगी कि क्या रिसॉर्ट चलाने वाली कंपनी को कोई प्रशासनिक लाभ दिया गया था या नहीं। राजस्थान सरकार ने इन दोनों अधिकारियों का तबादला करते हुए अगले आदेश तक नई पोस्टिंग के इंतजार वाली लिस्ट में डाल दिया है। यह विवाद लेन-देन से जुड़ा है। आरोप है कि इस अधिकारी कपल ने उदयपुर के बुझड़ा में 20 कॉटेज और अलवर के अजबगढ़ में 20 विला खरीदे। कुल 6.16 करोड़ रुपये की कीमत वाली ये संपत्तियां स...