सीवान, मई 21 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेनुआ निवासी एक व्यक्ति विशाल पासवान ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। विशाल पासवान ने आवेदन में बताया कि 18 मई की संध्या को जब वो सब्जी खरीदकर घर वापस लौट रहे थे तो पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने लाठी डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए विशाल पासवान का पुत्र सामने आया तो रॉड के प्रहार से उसका सर फोड़ दिया जिस से खून बहने लगा। हल्ला सुनकर पत्नी आई तो अभियुक्तों ने उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। बीच बचाव के लिए ग्रामीण आए जिसके बाद घायलों को हुसैनगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां सबका इलाज हुआ। पीड़ित के आवेदन पर हुसैनगंज थाने में एक महिला समेत कुल छह लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। ...