संतकबीरनगर, मार्च 29 -- संतकबीरनगर,निज संवाददाता। महुली क्षेत्र के हरिहरपुर में विवाहित की संदिग्ध हाल में हुई मौत मामले में शनिवार की देर शाम पुलिस ने आरोपी पति-ससुर,जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित पिता की तहरीर पर की। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।महुली क्षेत्र के बरौली निवासी पीड़ित पिता भगवानदास पुत्र अनारसी का आरोप है कि उन्होने अपनी 23 वर्षीय पुत्री रुपा की शादी 27 अप्रैल 2022 को हरिहरपुर निवासी मनीष गौड़ पुत्र रामकिशुन गौड़ के साथ किया था। सामर्थ्य के अनुसार उपहार में अपनी पुत्र को दो पहिया गाड़ी खरीदने के लिए एक लाख रुपये नकद और घर,गृहस्थी का सामान व गहने देकर उसे ससुराल विदा किए थे। आरोप है कि ससुराली दहेज में एक लाख रुपये नकद मायके से दिलाने के लिए उसकी बेटी प...