पति ही निकला अधेड़ महिला का कातिल
देवघर, मई 23 -- देवघर,प्रतिनिधि कुंडा थाना के समीप नगर के करनीबाग में मुख्य सड़क किनारे चाय दुकान में महिला की हत्या मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। पुलिस का दावा है कि मृतका का पति ही हत्यारा है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जानकारी नव पदस्थापित एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने शुक्रवार को दी। बताया गया कि दिनांक 19 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि करनीबाग मुख्य सड़क किनारे अवस्थित एक चाय दुकान संचालिका 55 वर्षीया माला देवी की हत्या कर दी गई है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर नगर पुलिस व विशेष टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतका के पुत्र रौशन कुमार यादव के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.