चतरा, मार्च 6 -- कुंदा, प्रतिनिधि। कुंदा थाना क्षेत्र के खुटेर गांव में शुक्रवार को एक महिला ने पति की डांट से आहत होकर जहर खा लिया। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, परंतु रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान सुनील भारती की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शोभा देवी का मायका जोरी थाना क्षेत्र के लेढो गांव में था। कुंदा के खुटेर गांव में उसकी शादी सुनील भारती के साथ हुई थी। शुक्रवार को घर में खाना बनाने की बात पर पति से शोभा की कुछ कहासुनी हुई, जिससे गुस्से में आकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.