पति से हुआ विवाद पत्नी ने फांसी लगा की खुदकुशी
बांदा, जुलाई 9 -- बांदा। पति से हुए विवाद पर महिला ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पैलानी थाना क्षेत्र के गड़ोला निवासी विजयबहादुर ने बताया 25 वर्षीय बहू सुधा पत्नी विजय करन ने बुधवार दोपहर कमरे में फांसी लगा ली। शाम को खेत से मवेशी लेकर घर पहुंची सास कैलशिया ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से हरकत नही हुई। शोर सुन आसपास के लोग पहुंच गए। दरवाजा तोड़ कर देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवालों मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेठ ने बताया सुधा पति के साथ एक साल से सूरत में रह रही थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.