प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरे दलपत शाह गांव में सोमवार रात एक विवाहिता ने कमरे के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उक्त गांव निवासी बृजेश पटेल की शादी 4 दिसंबर 2025 को शहर के विवेक नगर निवासी भलई राम पटेल की बेटी 20 वर्षीय काजल पटेल के साथ हुई थी। बृजेश पटेल मुंबई में रहकर ट्रक चलाता है पत्नी के बुलाने पर वह रविवार को घर आया था। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम काजल का पति से कुछ विवाद हुआ। काजल ने कमरे में जाकर रोशनदान से फांसी लगा लिया। कुछ देर बाद नजर पड़ी तो उसे फंदे से उतर कर मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसओ राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हि...