पति से विवाद में महिला ने खाई कीटनाशक दवा, हालत गंभीर
कन्नौज, सितम्बर 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के खबरिया गांव में मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बाद महिला ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय नगला दिलू में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। ग्राम खबरिया निवासी आशा देवी (30) पत्नी बलराम राजपूत के परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले बलराम सिंह बाइक खरीदकर घर लाए थे। बताया गया कि आशा देवी बाइक खरीदने का विरोध कर रही थीं। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आशा देवी ने क्षुब्ध होकर घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। दवा खाने के कुछ देर बाद उनकी हालत बिगडऩे लगी। यह देखकर परिजनों में हडक़ंप मच गया। परिजन उन्हें तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.