उन्नाव, जनवरी 16 -- सफीपुर। घरेलू कलह से आहत एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे सफीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के निरालानगर रसूलाबाद कस्बा निवासी सूरज अपनी पत्नी सलोनी (22) के साथ चकलवंशी गांव में किराए के मकान में रहता है। शुक्रवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर सलोनी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर पति को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उसे तत्काल सफीपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.