बरेली, मार्च 11 -- पति से विवाद के बीच महिला को फंसाने के लिए उसके घर गिफ्ट भेजकर वीडियो बनाने की कोशिश की गई। इस मामले में इज्जतनगर थाने डिलीवरी बॉय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बलिया जिले की निवासी है। वर्ष 2021 में उसकी शादी एक डॉक्टर से हुई थी। मगर अब दोनों के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके चलते उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। उसके घर पर चॉकलेट, फूल और अन्य गिफ्ट भेजकर बदनाम करने के लिए वीडियो बनवाने की कोशिश की जा रही है। आठ मार्च की शाम करीब 4:10 बजे रितिक नाम का युवक उनके दरवाजे पर पहुंचा और चॉकलेट व फूल देकर वीडियो बनाने लगा। मगर उनके सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। उन्होंने विरोध किया तो रितिक ने गाली-गलौज ...