सोनभद्र, अप्रैल 2 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। पति से विवाद के बाद बुधवार की रात एक महिला चोपन स्थित सोन नदी में कूद गई। महिला ने अपने तीन वर्षीय बच्चे को नदी के किनारे छोड़ दिया था। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने महिला को नदी से बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। चोपन थाना क्षेत्र के कनछ गांव निवासी गीता देवी पत्नी अनिल यादव ने पति से विवाद के बाद बुधवार की रात अपने तीन वर्षीय बच्चे को लेकर घर से निकल गई। रात लगभग 11 बजे वह चोपन सोन नदी के किनारे बच्चे को छोड़कर खुद नदी में कूद गई। इसी बीच बच्चे के रोने की आवाज सुनकर सोन पम्प पावर हाउस पर मौजूद उपखंड अधिकारी (प्रथम) राबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र सिंह, उपखंड अधिकारी प्रदीप गुप्ता तथा सहायक अभियंता (भंडार) मयंक वर्मा मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा गया कि महिला नदी में डूब रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.