पति से विवाद के बाद संदिग्ध अवस्था में फंदे पर झूली विवाहिता, मौत
काशीपुर, मई 27 -- बाजपुर, संवाददाता। वार्ड 12 में बुधवार को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, भौना कॉलोनी निवासी 22 वर्षीया रूसा और पति राजन के बीच मंगलवार देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार सुबह 11 बजे रूसा ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर तहसीलदार प्रताप चैहान और स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि पुलिस को मामले में हर एंगल से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं प्रभारी कोतवाल एसआई प्रहलाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.