पति से विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत
कन्नौज, जून 25 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भारा में विवाहिता मनीषा देवी पत्नी विमलेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक बुधवार देर शाम मनीषा देवी का अपने पति विमलेश कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के समय पति घर से बाहर गया हुआ था। गुरुवार सुबह महिला का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिलने से हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता धर्म सिंह पुत्र बद्री प्रसाद, भाई दीपक कुमार व चंदकिशोर निवासी ग्राम जलालपुर एरोली, थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष ने महिला की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.