विकासनगर, मई 29 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। शुक्रवार को खादर बस्ती पुल नंबर-एक निवासी एक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद शक्ति नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सतर्कता से महिला की जान बच गई। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि एक महिला के शक्ति नहर में कूदने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही चीता बाजार पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...