सोनभद्र, जनवरी 9 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के अहेई पूरब पट्टी गांव में गुरुवार की रात एक महिला ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अहेई पूरब पट्टी गांव निवासी 30 वर्षीय सीमा पत्नी पंकज त्रिपाठी की गुरुवार की रात उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद सीमा नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पति की तरफ से काफी देर तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पति ने यह सोचकर कि पत्नी नाराज होकर सो गई होगी, अलग कमरे में जाकर रात बिताई। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.