पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दी
रुद्रपुर, मई 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। विवाह को सात वर्ष पूरे नहीं होने के कारण तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। पुलिस के अनुसार शनिवार, रविवार को सर्वेश सरकार ने डायल-112 पर सूचना दी कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर ट्रांजिट कैम्प थाना प्रभारी मोहन पांडे, एसआई महेश काण्डपाल, एसआई पूनम रावत, पुलिस बल और जिला फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। मौके पर मृतका 22 वर्षीय बसंती सरकार का पति चंदन सरकार, ससुर नान्टू सरकार और मायके पक्ष से पिता लक्ष्मण मंडल, माता चम्पा मंडल और भाई दयाल मंडल मौजूद थे। तहसीलदार दिनेश कुटोला की मौजूदगी में परिजनों को पंच नियुक्त कर पंचनामा की कार्रवाई की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.