पति से विवाद के बाद महिला ने जान दी
कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर, संवाददाता। महाराजपुर में पति से विवाद के बाद महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बिरहनपुरवा निवासी नीलू मजदूर है। परिवार में 25 वर्षीय पत्नी सीमा, दो बेटे व एक बेटी है। परिजन के अनुसार, 10 अप्रैल को पति से विवाद के बाद सीमा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। घटना की जानकारी पर पति ने उसे फंदे से उतारा। हालात नाजुक होने पर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को महिला की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- नाना के घर आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.