कानपुर, दिसम्बर 11 -- महाराजपुर में पति से विवाद के बाद महिला मायके में रहने लगी। लेकिन पति ने दो साल के बच्चे को अपने पास रख लिया। इस दौरान महिला बच्चे को पाने के लिए लगातार अधिकारियों से शिकायत करती रही। आखिर में डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चौबेपुर के फत्तेपुरवा गांव की निवासी महिला अंजलि देवी का विवाह महाराजपुर कस्बे के निवासी सूरज के साथ हुआ था। उनका दो साल का बेटा कान्हा है। कुछ माह पूर्व घरेलू विवाद के चलते अंजलि अपने मायके में रहने लगी। लेकिन सूरज ने बेटे को अपने पास रखा था। अंजलि ने महिला डायरेक्ट वन स्टाफ सेंटर में शिकायत की। पुलिस ने सूरज को बुलाकर दोनों पक्षों से बात कराई, लेकिन सूरज बच्चे को देने को तैयार नहीं था। अंजलि ने बच्चे को पाने के लि...