महोबा, अप्रैल 7 -- महोबकंठ, संवाददाता। पति से हुए विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के गांव ब्यारजो निवासी 23 वर्षीय उर्मिला पत्नी मंगल अहिरवार ने सूने घर में फांसी लगा ली। खेत से घर पहुंचे परिजनों ने उपचार के लिए आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष से अभी किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिली तो जांच करा कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि मृतिका की दो संतानों में तीन वर्षीय दिव्यांश और एक वर्षीय मास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.