महाराजगंज, दिसम्बर 7 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम छितौना में शनिवार को पति से हुए विवाद के बाद एक महिला ने घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश किया। उसकी हालत बिगड़ते देखकर परिजन उसे इलाज के लिए निचलौल सीएचसी पहुंचाए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। निचलौल थाना के ग्राम सभा छितौना निवासिनी सुनीता गौड़ का उसके पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा के बाद पत्नी ने आत्महत्या की कोशिश की। युवती की हालत बिगड़ते देख परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी निचलौल लेकर आए, जहां पर युवती की हालत बिगड़ते देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.