रामपुर, अप्रैल 4 -- पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। वहीं, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के दारानगर गांव का है। गांव निवासी भूरी देवी (52) पत्नी चंद्रपाल का शुक्रवार की शाम अपने पति से विवाद हो गया। बताते हैं कि मच्छरदानी लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों में खूब झगड़ा हुआ। झगड़े से आहत पत्नी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर के बाद परिजनों ने महिला की हालत बिगड़ी देखी तो उनके होश उड़ गए। पूछताछ करने पर मालूम हुआ उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए। जहां भूरी देवी की मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आ...