गिरडीह, अप्रैल 22 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटुंडा पंचायत अन्तर्गत कदराडीह गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कदराडीह निवासी संतोष यादव की पत्नी गायत्री देवी की कीटनाशक दवा खाने से घर पर अचानक तबीयत खराब हो गयी। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो आनन फानन में उसे इलाज के लिये डुमरी रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- गुमला में जहर खाने से अधेड़ की मौत बताया जाता है घटना के पूर्व पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने मामले की पुष्टि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.