पति से विवाद के बाद नाराज पत्नी ने फंदे से लटक की खुदकुशी
उन्नाव, अगस्त 3 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के मोहनलालखेड़ा गांव में शनिवार देर रात दम्पति के बीच विवाद होने से नाराज पत्नी ने फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहनलालखेड़ा गांव की रहने वाली 24 वर्षीय प्रियंका उर्फ लाली पत्नी भवरेश लोधी का शनिवार रात पति से शराब पीने की बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद से नाराज प्रियंका ने घर के अंदर साड़ी के सहारे फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौरावां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि प्रियंका व भवरेश ने करीब तीन साल पहले पहले प्रेम प्रसंग के बाद विवाह किया था। मृतका प्रियंका के एक डेढ़ साल का बेटा है। घटना के बाद पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.