आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव में गुरुवार सुबह पति से फोन पर विवाद के बाद रात करीब आठ बजे पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अमौड़ा गांव निवासी 38 वर्षीय सीमा घर पर अपने तीनों पुत्रों के साथ रहती थी। पति राजेश रोजी-रोटी के सिलसिले में दुबई रहता है। सुबह पति का फोन आया और दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद देर शाम को सीमा बाजार से विषाक्त पदार्थ खरीदकर ले आई और खा लिया। हालत बिगड़ते देख परिजन उसे लालगंज सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवारवाले उसे एंबुलेस से वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.