उरई, अप्रैल 11 -- कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के बरदौली गांव में पिता के घर रह रही युवती ने शनिवार सुबह घर पर दुपट्टा से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के वक्त पिता बाहर था जबकि मां खेत पर गई थी। मासूम बेटी के तेज रोने पर पड़ोसी जब घर पहुँचे तब उनको घटना की जानकारी हुई। शुरुआती जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि युवती पति से विवाद के चलते करीब एक साल से मायके में रह रही है और इनमें मुकदमा भी चल रहा है।कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरदौली गांव निवासी श्रीकिशन साहू की पुत्री प्रकाशिनी साहू 25 वर्ष ने शनिवार की सुबह घर के बरामदे में दुपट्टा से बीम में फांसी लगा ली। जब प्रकाशिनी की पांच वर्षीय पुत्री परी जब जोर जोर से रोने लगी तो पड़ोसियों ने देखा और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घटना के वक्त प्रकाशिनी घर पर अकेली थी । उसकी मां शंकु...