हरिद्वार, मार्च 1 -- पति से मिलने हरिद्वार आई महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने होटल मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को जेल भेजा गया है। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, यह वारदात शनिवार देर शाम हुई। पीड़िता का पति सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत है। यूपी में रहने वाली महिला अपने पति से मिलने हरिद्वार आई थी। बस अड्डे के पास ऑटो चालक ने बहला-फुसलाकर अपने वाहन में बैठाया। कुछ दूरी पर ले जाकर महिला को एक कार में बैठा दिया। कार चालक उसे शिवमूर्ति गली स्थित होटल ले गया। ऑटो चालक भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गया। इसके बाद होटल में महिला से दुष्कर्म किया गया। वह किसी तरह बचकर शहर कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि जांच के दौरान लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को नहर पटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.