पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 15 मार्च को शाम साढ़े सात बजे गांव के ही नरेश पुत्र लालाराम ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जब उसकी पत्नी ने उसको बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर मारपीट की। उसके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.