पति से बात के बाद महिला ने मायके में खाया जहर
बरेली, सितम्बर 25 -- पति से विवाद के बाद चार महीने से मायके में रह रही महिला ने गुरुवार को पति से फोन पर बात करने के बाद जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
महिलाओं से संबंधित मामले बिथरी चैनपुर के गांव नगीपुर निवासी राजकुमार ने उनकी बहन 26 वर्षीय रेनू की शादी 20 मई 2020 को सीबीगंज निवासी कमल बाबू से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति रेनू को प्रताड़ित करता था। करीब चार महीने पहले विवाद के बाद रेनू मायके आकर रहने लगी थी। उनका चार साल का एक बेटा भी है, जिसे पति ने अपने पास रख लिया। गुरुवार सुबह रेनू ने फोन पर अपने पति कमल से बात की। पता नहीं उनके बीच क्या बात हुई कि उसके कुछ देर बाद रेनू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ राजेश बाबू मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.