संभल, मार्च 30 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव खरसपा में पति से फोन पर विवाद होने पर कीटनाशक का सेवन करने वाली महिला की शनिवार रात मुरादाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों को सूचना दी लेकिन जब ससुराल से कोई नहीं पहुंचा तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस गांव पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना क्षेत्र के खरसपा गांव निवासी रामवीर की 30 वर्षीय बेटी नीतू की शादी धनारी थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में 9 साल पहले हुई थी। नीतू ने दो बेटियों को जन्म दिया। पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। जिसके चलते महिला दोनों बेटियों को छोड़कर करीब तीन महीने पहले मायके आ गई थी। 21 मार्च को नीतू का पति से फोन पर विवाद हो गया। जिस पर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया था। परिजन मुरादाबाद के निजी अस्प...