पति से फोन पर विवाद के बाद महिला ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान
इटावा औरैया, मई 18 -- इटावा। एक महिला ने पति से फोन पर विवाद होने के बाद गुस्से में आकर नहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वैदपुरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सकुशल बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। समय रहते बचाव होने से उसकी जान बच गई। भरथना क्षेत्र के मुढ़ैना गांव निवासी 25 वर्षीय रोशनी पत्नी विपिन यादव इन दिनों फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शांति कुंज में अपने मामा उदयवीर सिंह के घर आई हुई थी। सोमवार को उसका फोन पर पति विपिन यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिससे रोशनी काफी नाराज और आहत हो गई। विवाद के बाद रोशनी अचानक गुस्से में घर से निकल गई। कुछ देर बाद वह वैदपुरा थाना क्षेत्र में खेड़ा नहर के पास पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.