पति से फोन पर विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत
पूर्णिया, जून 30 -- मीरगंज, एक संवाददाता मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा बालूचक गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर मीरगंज थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान बघवा बालूचक निवासी सोनू कुमार मुनि की 24 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि सोनू पिछले करीब दो माह से पंजाब में मजदूरी कर रहा है। सोमवार सुबह पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके कुछ समय बाद फूल कुमारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसका अभी पता नहीं चल सका है। मृतका के ससुर नारायण मुनि ने बताया कि वह सुबह भैंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.