मुंगेर, जुलाई 15 -- ​मुंगेर/बरियारपुर,हिन्दुस्तान टीम। बरियारपुर थानाक्षेत्र के काजीचक गांव में मंगलवार की देर रात एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान 22 वर्षीय प्रिया कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज आठ महीने पहले रामू कुमार से हुई थी। घटना के वक्त उसका पति हैदराबाद में था और दोनों के बीच मोबाइल पर तीखी बहस चल रही थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

फोन पर चल रही थी बहस, चालू कॉल के बीच उठाया आत्मघाती कदमः ​जानकारी के अनुसार, भागलपुर के बरारी निवासी बलवीर यादव की पुत्री प्रिया कुमारी की शादी आठ महीने पहले काजीचक निवासी रामू कुमार के साथ हुई थी। कुछ समय पहले रामू रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद चला गया था। मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को ...