चित्रकूट, मई 11 -- चित्रकूट। मारकुंडी थाना क्षेत्र के छेरिहाखुर्द की रहने वाली सरिता पत्नी श्रीराम यादव पति की प्रताड़ना से परेशान होकर बच्चों को लेकर थाने पहुंची। उसने तहरीर देकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि उसके छोटे-बड़े चार बच्चे है। उसके पति की एक युवती से नजदीकियां है। जिसके चलते पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। पिछले 10 दिन से उसके साथ पति मारपीट कर रहा है। उसका मेडिकल परीक्षण कराने से मारपीट की सच्चाई सामने आ जाएगी। सास-ससुर से शिकायत करने पर वह भी उसे प्रताड़ित करते है। उसके माता-पिता भी गरीब है। वह चार बच्चों को लेकर मायके में नही रह सकती। यह भी पढ़ें- महिला ने पति पर लगाया भूखा रखकर मारपीट का आरोप पति उसे जान से मारने की धमकी देता है। वह भयभीत होकर रात भर सोती नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास...