मधुबनी, मार्च 22 -- लदनियां,नि सं। थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में रविवार की सुबह एक 35 वर्षीय विवाहिता गिनियां देवी ने साड़ी के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। मृतका का शव उसके घर में पुलिस को चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। तीन बच्चों की मां के द्वारा की गई आत्महत्या कई सवालों को जन्म दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति उपेन्द्र राय नशे का आदी है। वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। रविवार की सुबह भी नशे की हालत में दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि नशेड़ी पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी तथा मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। घटना के बाद से ही मृतका का पति फरार बताया जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.