गढ़वा, फरवरी 1 -- गढ़वा। बिशुनपुरा थाना अंतर्गत बिशुनपुरा गांव निवासी अरविंद चंद्रवंशी की पत्नी 35 वर्षीया रिंकु देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर रिंकु और उसके पति के बीच नोकझोंक हुआ था। उसी गुस्से में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन फानन में सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराए। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.