पति से नाराज होकर पत्नी ने सेवन कर लिया बुखार की 20 टेबलेट
चंदौली, जून 8 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मझगाई गांव निवासिनी 24 वर्षीय कलावती देवी की पति मन्नू कुमार से बीते रविवार की रात अनबन हो गई। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने नाराज होकर घर में रखे बुखार के 20 टैबलेट का सेवन एक साथ कर ली, जिसके कारण वह अचेत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया रेफर कर दिया, लेकिन परिजन बेहतर इलाज के लिए सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.