पति से नाराज महिला ने बेटे को जहर देकर खुद भी पिया
मुरादाबाद, जून 24 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने जहरीली दवाई का सेवन अपने 10 वर्ष के बेटे को कराया बाद में खुद भी कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने आननफानन दोनों को छजलैट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन दोनों को लेकर मुरादाबाद पहुंचे। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाने में किसी तरह की सूचना नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- पति से नाराज महिला ने बेटे को जहर देकर खुद भी पिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.