गंगापार, जून 27 -- मेजा थाना क्षेत्र के छतवा गांव निवासी 35 वर्षीय निर्जला देवी ने अपने पति डबलू से झगड़े के बाद जान देने की नीयत से शनिवार को दोपहर फांसी लगा लिया। जानकारी होते ही घरवालों के द्वारा आनन फानन में फांसी के फंदे से उतारकर उसे इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान फांसी के फंदे पर झूली महिला की हालत बिगड़ती देख अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अचानक हुई घटना से घर मे हड़कंप मचा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...