मधुबनी, अप्रैल 6 -- लदनियां,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एकहरी गांव में एक महिला सविता देवी (30) ने सोमवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पति से हमेशा झगड़ा होते रहना बताया गया है। रविवार की रात में भी शराब पीकर पति मुन्ना कामत ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। महिला ने सोमवार की अल सुबह जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पति मुन्ना कामत ने ससुराल वाले को भी इसकी जानकारी दी। बिगड़ते हालात के बीच महिला को इलाज के लिए खुटौना भेजा गया,जहां उसकी मौत हो गई। मौत की घटना सोमवार की है। लोगों से मिली सूचना पाकर घटनास्थल पर मामले का जायजा लेने पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। मृतका का माइके महथा गांव है। मायका वाले जहर खिलाकर मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमा...